BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 29, 2025, 4:11 pm
KHABAR : अपर कलेक्‍टर एवं सीईओ ने जनसुनवाई के दौरान अलग-अलग 81 मामलों में की सुनवाई, अधिकारियों को दिए समय सीमा में निराकरण के निर्देश, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिला स्‍तरीय जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन द्वारा सुशासन भवन सभाकक्ष में 81 आवेदकों की समस्‍याएं सुनी। अधिकारियों को जल्दी निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मंदसौर जिले के मयूर कॉलोनी निवासी आवेदक राजेन्‍द्र कुमार ने मकान निर्माण के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर एसडीएम मंदसौर को निर्देश दिए कि जांच कर कार्यवाही करें। मंदसौर शहर, गौंदी चौक निवासी आवेदक नासिर अहमद ने रास्‍ता देने के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर एसडीएम मंदसौर को निर्देश दिए कि जांच कर रास्ता के संबंध में उचित कार्यवाही करें। मंदसौर जिले के सितामऊ निवासी आवेदक मुमताज शाह ने भूमि की नकल प्राप्‍त करने के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर तहसीलदार सितामऊ को निर्देश दिए आगामी कार्यवाही करें। मंदसौर जिले के टिगरिया निवासी आवेदक करन ने विद्युत कनेक्‍शन प्रदाय करने के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर एमपीइबी अधिकारी मंदसौर को निर्देश दिए कि विद्युत कनेक्शन प्रदान करें। मंदसौर जिले के निरधार निवासी आवेदक मुन्निबाई ने मकान का रास्‍ता खुलवाने के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर तहसीलदार मंदसौर को निर्देश दिए कि जांच कर कार्यवाही करे। इसके साथ ही जनसुनवाई के दौरान नाम दुरूस्‍त करवाने, रास्‍ता चालु करवाने, अतिक्रमण हटवाने, भूमि का सिमांकन करने, सड़क निर्मण करवाने, लडली बहना योजना का लाभ दिलवाने, जर्जर दुकानों को हटवाने, विद्युत कनेक्‍शन उपलब्‍ध करवाने इत्यादि तरह-तरह के आवेदन आये।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE