वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 29, 2025, 4:42 pm
KHABAR : नीमच जिले में रूक-रूककर जारी है बरसात का दौर, अब तक हो चुकी है औसत 697.3 मिमी वर्षा, जानिये इस बार कौनसा विकासखंड रहा सबसे पीछे, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। जिले में चालू वर्षाकाल में अब तक औसत 697.3 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में औसत 449 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी।
अधीक्षक भू अभिलेख नीमच से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार जिले में एक जून से इस वर्ष अब तक नीमच में 626.5 मि.मी., जावद में 723 मि.मी., सिंगोली में 925.9 मि.मी. एवं मनासा में 514  मि.मी.वर्षा दर्ज की गई हैं। जबकि गत वर्ष इस अवधि में नीमच में 368 मि.मी.जावद में 519मि.मी.एवं मनासा में 460 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई हैं।
जिले में 29 जुलाई 2025 को प्रातः 8 बजे तक पिछले 24 घंटे में औसत 15.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में नीमच में 19 मि.मी., जावद में 12 मि.मी., मनासा में 10 मि.मी एवं सिंगोली में 19.4 मि.मी.वर्षा दर्ज हुई हैं। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE