वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 29, 2025, 6:09 pm
KHABAR : केला देवी चौराहा क्षेत्र में शौचालय की मांग, गोसेवक जितु रघुवंशी ने कलेक्टर को दिया आवेदन, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। आज मंगलवार को गौ सेवक जीतू रघुवंशी ने केला देवी क्षेत्र के व्यापारियों की ओर से कलेक्टर कार्यालय में शौचालय निर्माण को लेकर आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि रामनगर ब्रिज मे केला देवी चौराहा,विकास नगर चौराहे बसे बावड़ियां तक कहीं भी आम नागरिकों की सुविधा के लिए शौचालय नहीं है इसमैं आम जनों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है खासकर महिलाओं को काफी समस्या आती है केला देवी चोराहा इंदौर रोड का सबसे अहम चौराहा है जहां से कई बच्चियां स्कूल कॉलेज के लिए बसों से आती जाती है इसको लेकर हमारी मांग है कि इस रोड पर कहीं भी शौचालय का निर्माण करवाया जाए। यहां पर बड़ी संख्या में व्यापारी व्यापार करते हैं ऐसे में उनके ग्राहकों को भी काफी समस्या आती है साथ ही देवास का जिला न्यायालय भी केला देवी चौराहे पर ही है इसको लेकर हमारी मांग है कि रामनगर से विकास नगर तक कहीं भी शौचालय निर्माण करवाया जाए।शौचालय निर्माण को लेकर जनसहयोग से भी मदद करी जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE