वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 29, 2025, 6:26 pm
KHABAR : बारिश के चलते ग्राम फूसरिया में तालाब फूटा, किसानों की फसल हुई चौपट, अब सरकार से लगाई गुहार, पढे़ महबूब मेव की खबर

Share On:-

सिंगोली। रविवार सोमवार को हुई जोरदार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। बारिश के कारण नीमच सिंगोली सहित तहसील मुख्यालय को जोड़ने वाले अनेक गांवों का संपर्क टूट गया था वहीं बारिश के कारण सिंगोली तहसील के ग्राम फुसरिया स्थित तालाब में पानी की आवक बढ़ने से तालाब फूट गया जिससे तालाब किनारे स्थित खेतों की फसल बर्बाद हो गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सोमवार को हुई बारिश के चलते नदी नाले उफान पर आ गए जिसके कारण नीमच सिंगोली मुख्य सड़क मार्ग सहित ग्रामीण क्षेत्रों के अनेक गांवों के मुख्य मार्ग भी बाधित हो गए। सिंगोली सहित क्षेत्र में  बारिश के कारण नदी और तालाब किनारे स्थित खेतों में पानी भर गया जिससे खेत मालिकों की फसल बर्बाद हो गई। ग्राम फुसरिया में स्थित तालाब फूट गया जिससे तालाब का पानी आसपास के खेतो में भर गया तथा किसानो की फसल जलमग्न होकर  बर्बाद हो गई। किसानो ने बताया कि यदि समय रहते तालाब की मरम्मत नहीं की गई तो वे अगली फसल भी नहीं ले पाएंगे।


फुसरिया के किसानों ने प्रशासन से त्वरित संज्ञान लेकर तालाब की मरम्मत करवाने की मांग की है। इधर तालाब फूटने की सूचना मिलने पर तहसीलदार प्रेमशंकर पटेल फुसरिया पहुंचे और मौके पर पटवारी को भेजकर मौका मुआयना करवाकर जल संसाधन विभाग को सूचित किया।


इनका कहना है -
तालाब फूटने की सूचना पर मौके पर पटवारी गए हैं। जल संसाधन विभाग को अवगत करवाया है। जल संसाधन विभाग द्वारा तालाब की मरम्मत करवाई जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE