वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 29, 2025, 7:28 pm
KHABAR : नीमच के एसपी कार्यालय पहुंची परिवार से मारपीट, धमकी और झूठी शिकायत की, पीड़ित ने आवेदन सौंप की कार्रवाई की मांग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। बालाजी मार्ग, बघाना निवासी रवि प्रकाश चौरसिया ने पुलिस अधीक्षक और सायबर सेल को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि 21 जुलाई को जब वे रूपजी भैया स्वीट्स पर कार्यरत थे। उसी दौरान उनके घर पर नगर पालिका के अधिकारी नल जांच के लिए पहुंचे।
इस दौरान मोहल्ले की महिला मेहरूनीसा उर्फ लता और उसकी बेटी पुष्पा ने नल कनेक्शन को लेकर विवाद किया और प्रार्थी की बहन वर्षा सहित परिवार की अन्य महिलाओं से मारपीट, गाली-गलौच की। आरोप है कि लकड़ी के डंडे से हमला कर जान से मारने की धमकी दी गई। रवि के अनुसार, घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड हुई है, जिसकी फुटेज सुरक्षित रखने की मांग की गई है।
इसके अलावा 22 जुलाई को भी आरोपियों ने दुबारा गाली-गलौच कर हमला करने की कोशिश की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराई गई है, जबकि वे घटना के समय कार्यस्थल पर थे। रवि प्रकाश ने पुलिस से आरोपीगण के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई एवं परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE