वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 29, 2025, 8:11 pm
KHABAR : पिपलोदा-नोलाया मार्ग पर पुलिया पार करते समय ट्रैक्टर से जुड़ा टैंकर पानी में बहा, घटना का वीडियो भी आया समाने, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। जिले में 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से पिपलोदा-नोलाया मार्ग पर बारिश के कारण गंभीर समस्या उत्पन्न हुई। यह मार्ग नाले में स्थित है। जो दो गांवों का सम्पर्क मार्ग है बरसात के समय दोनों गांवों के निवासियों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। नोलाया का पानी 200 मीटर क्षेत्र में नाले में जाकर वापस आता है। जिससे पानी सड़क पर आ जाता है मंगलवार को दोनों ओर से पानी का तेज बहाव था। इस दौरान एक ट्रैक्टर टैंकर निकल रहा था। अचानक टैंकर ट्रैक्टर से अलग होकर बह पानी में बह गया। देर शाम तक इसका कोई पता नहीं चला। वहीं पानी उतरने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। जिले में अभी तक 11.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है जिले में रुक रुक कर बारिश जारी है घटना का वीडियो भी समाने आया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE