भगवानपुरा। नगर के सतीपुरा स्थित निर्माणाधीन शासकीय आदर्श एकलव्य विद्यालय में देश के राष्ट्रध्वज का अपमान किया गया। जिससे कि भारतीय पत्रकार संघ तहसील इकाई के समस्त पत्रकारों में एवं नागरिकों में आक्रोश व्याप्त हैं। जिसको लेकर भारतीय पत्रकार संघ द्वारा पुलिस थाने में पुलिस अधीक्षक एंव तहसील कार्यालय में कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर निर्माण कंपनी के ठेकेदार एंव कर्मचारीयो पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। बता दे कि, सोमवार को अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य एकलव्य विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने तिरंगे को कटी फटी हालत में देखकर गहरा दुख जताया और निर्माण कंपनी के इंजीनियर को जमकर फटकार लगाई। साथ ही आर्य ने एकलव्य भवन निर्माण में भारी भ्रष्टचार का आरोप लगाया,और कलेक्टर से चर्चा जांच करवाने की बात कहीं। सवाल ये खड़ा होता हैं कि, जब संबंधित विभाग द्वारा भवन का निर्माण कराया जा रहा,तो अधिकारी और उपयंत्री को निरीक्षण के दौरान ये सरिए पर जर्जर हालत में लटकता हुआ तिरंगा क्यों नहीं दिखा। देश की आन बान शान तिरंगे का इस प्रकार से अपमान होना,एक बड़े अपराध की श्रेणी में आता हैं। परिसर में 26जनवरी 2025को तिरंगा फहराया गया था।जिसके 6महीने बाद भी तिरंगा उसी स्थान पर कटा फटा हुआ मिला। कलेक्टर महोदया एवं एसपी से निवेदन हैं कि,मामले की उचित जांच कर निर्माण कंपनी के ठेकेदार एवम कर्मचारी जो भी जिम्मेदार हैं, उनपर कड़ी कार्रवाई की जाए। इस प्रकार तिरंगे का अपमान करने में धारा2 के तहत तीन साल की सजा का प्रावधान हैं। ज्ञापन के दौरान भारतीय पत्रकार संघ के तहसील अध्यक्ष सुरेश राठौड़, महेश मालवीया, इशाक पठान, रेवलसिंह पटेल, छतरसिंह मंडलोई, सूर्यप्रताप ठाकुर, विजय पाटील, प्रदीप महाजन, स्वप्निल गुप्ता,नरेंद्र दवाने, संतोष जाधव, सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं नागरिक मौजूद थे।