खनियांधाना। नगर के गांधी चौक के पास बीती रात हुई मूसलाधार बारिश के चलते एक दो मंजिला पुराना मकान भरभरा आज ढह गया इस मकान के मालिक राहुल गुप्ता ने बताया कि यह जो मकान गिरा है यह लगभग 30 से 35 साल पुराना बताया जा रहा है।
हालांकि, इस दर्दनाक हादसे में एक बड़ी राहत यह रही कि मकान गिरने के वक्त अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिसके चलते कोई जनहानि नहीं हुई. घर में रखा सारा गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया है, जिससे राहुल गुप्ता को भारी नुकसान हुआ है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के बाद नगरीय प्रशासन का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली. मकान ढहने का मुख्य कारण अत्यधिक बरसात को बताया जा रहा है.