BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्वालियर में आज विकास कार्यों का.. <<     KHABAR : ग्वालियर में आज विकास कार्यों का.. <<     मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, भौरासा में.. <<     KHABAR : भूतेश्वर महादेव मंदिर निर्माण के लिए.. <<     REPORT : स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फैसला, नीमच-मंदसौर.. <<     देवास जिले के भौंरासा में नर्मदा जल सप्लाई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम ढाबा और नवविवाहित.. <<     VIDEO NEWS: दहेज की मांग ने तोड़ा नवविवाहिता का सपना,.. <<     VIDEO NEWS: अहमदाबाद से घर लौटा बेटा, पेड़ पर लटका.. <<     VIDEO NEWS: कलेक्टर-एसपी की देर रात कुल्हाड़ा घाट.. <<     VIDEO NEWS: परम एकादशी पर नीमच नरेश के दरबार में.. <<     VIDEO NEWS: भौरासा में पेंशनर्स ने उठाई न्यायोचित.. <<     NEWS : राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने.. <<     NEWS : सचिव योगिता पारीक ने किया जिला कारागृह का.. <<     “12 साल बेमिसाल” भादवामाता धाम में विशेष पूजन,.. <<     BIG BREAKING : राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ा सियासी.. <<     पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बागेश्वर धाम.. <<     मीनाक्षी नटराजन का फॉर्म रिजेक्ट, छतरपुर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 4, 2025, 11:17 am
KHABAR : नीमच में अगस्त माह की इस तारीख को मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस, विशाल रैली व जनसभा की तैयारियों को लेकर हुई सर्व आदिवासी समाज की बैठक, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। विश्व आदिवासी दिवस 10 अगस्त को जिलेभर में उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। इसी को लेकर सर्व आदिवासी समाज, नीमच की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को अंबेडकर सर्कल के पीछे स्थित बगीचे में आयोजित की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 अगस्त, रविवार को नीमच में जिले स्तरीय विशाल रैली एवं जनसभा का आयोजन किया जाएगा। रैली में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से समाजजन शांतिपूर्वक, अपने-अपने साधनों से, यातायात नियमों का पालन करते हुए सम्मिलित होंगे और किसी भी स्थान पर सड़क मार्ग बाधित नहीं किया जाएगा। साथ ही प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का भी पूर्णतः पालन किया जाएगा।

रैली के सुचारु संचालन हेतु सुरक्षा समिति के सदस्यों को आयोजन समिति द्वारा परिचय पत्र वितरित किए गए। आयोजन में भोजन, टेंट, मंच व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में प्रमुख रूप से दिनेश कुमार मंडलोई, अल्पेश कुमार बारिया, गोपाल भूरिया, कैलाश माल, कारूलाल खराड़िया, थानसिंह मालवीय, कमलेश चौहान, मंशाराम ओहरे, शंभू मईड़ा, गोपाल चौहान, धनसिंह गोरे, नारायण दायना, दिनेश खराड़ी, बद्रीलाल महुनिया, लाभचंद तायड़, छोटू चौहान, पिंकेश कपासिया, कैलाश भील, नारायण भील, अर्जुन भील, अशोक भील और बंटी भील सहित सर्व आदिवासी समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। इस संबंध में जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष पवन भूर द्वारा प्रदान की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE