बोलिया। मध्यप्रदेश शासन की निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत बोलिया हाई सेकेंडरी स्कूल में अध्ययनरत 50 छात्र-छात्राओं को निरूशुल्क साइकिल वितरित की गई। ये सभी विद्यार्थी ग्रामीण अंचलों से स्कूल आने वाले हैं।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्याम सिंह चौहान, जनपद सदस्य प्रतिनिधि अरुण मनीष पाटीदार, ग्राम सरपंच चौन कुवर पाटीदार, भाजपा वरिष्ठ नेता लालचंद चौधरी, दीपक बागवान, धर्मेंद्र गुप्ता, प्राचार्य रत्नावत, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।
इस योजना का उद्देश्य उन छात्रों को साइकिल प्रदान करना है जो कक्षा 6 व 9 में पढ़ रहे हैं और जिनके गांव में माध्यमिक या उच्चतर माध्यमिक स्कूल नहीं है। पात्र छात्रों को 2400 की राशि उनके बैंक खाते में प्रदान की जाती है।