मनासा। ग्राम भारती मनासा द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर बरलाई में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर गणपति बप्पा की स्थापना बड़े हर्षाेल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत भैया लक्ष्य नागदा ने मंत्रोच्चारण के साथ गणेश जी की स्थापना कर की। इस अवसर पर किशोर पाटीदार, दिनेश पाटीदार तथा शंकरलाल पाटीदार के आतिथ्य में महाआरती संपन्न हुई। अतिथियों का स्वागत भैया लक्ष्य नागदा और महेन्द्र सिंह रावत ने किया। विद्यालय के भैया-बहिनों ने हस्तनिर्मित गणेश प्रतिमाएँ भी तैयार कर प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में दीदी सुनीता पाटीदार, हिना बैरागी और रानु गुर्जर ने विशेष रूप से आकर्षक झांकी सजाई, जिसने सभी का मन मोह लिया।
संस्था प्रधान हीरालाल रावत ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में भारतीय संस्कृति व परंपराओं के प्रति आस्था जागृत होती है।