BREAKING NEWS
हरियाली अमावस्या पर माकड़ौन में जागरूकता.. <<     सावन सोमवार को उज्जैन पुलिस की डॉग ‘खली’ भी.. <<     माउंट आबू : भाजपा ने माउंट आबू में बजाया.. <<     दतिया बस स्टैंड में पसरी गंदगी ने खोली.. <<     BIG NEWS : हाथों में तिरंगा, जुबां पर भारत माता की.. <<     मुरैना : महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस के लिए तैयार नीमच, फुल.. <<     BIG REPORT : पुलिया के प्रस्ताव की बातें हुईं हवा,.. <<     KHABAR : ग्राम तलाऊ में निकली हरियाली यात्रा,.. <<     KHABAR : कबीर इंटरनेशनल स्कूल में हर्षाेल्लास से.. <<     NEWS : अत्यधिक बारिश के बाद विद्यार्थियों और.. <<     NEWS : 14 अगस्त को युवा संवाद और तिरंगा रैली, भरत.. <<     हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत नगर पालिका ने.. <<     NEWS : विधायक आक्या ने पालका में 2 करोड़ से अधिक के.. <<     KHABAR : स्‍वतंत्रता दिवस पर सीएम करेंगे पदक.. <<     KHABAR : तेज बारिश से खरगोन में जनजीवन अस्त-व्यस्त,.. <<     NEWS : न्युवोको ने चित्तौड़ सीमेंट प्लांट में.. <<     KHABAR : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, लघु.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2025, 11:35 am
KHABAR : देवास में कृपालु परिवार के गणेशोत्सव की शुरुआत, पहली बार 10 दिवसीय भोजन प्रसादी भव्य धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों का संगम, पढे़  अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। शहर में इस वर्ष गणेशोत्सव का आगाज खास अंदाज में हुआ। संस्था कृपालु परिवार द्वारा चामुंडा कांप्लेक्स परिसर में गणपति बप्पा की स्थापना के साथ भक्ति और उल्लास का पर्व आरंभ हुआ। पहले ही दिन (पत्रकारों) ने सुमधुर भजनों के संग बप्पा की आरती उतारी, जिससे पूरा परिसर श्रद्धा और आनंद से गूंज उठा।


संस्था कृपालु परिवार और सुमेरसिंह दरबार मित्र मंडल ने बताया कि इस बार देवास शहर में पहली बार लगातार 10 दिनों तक भोजन प्रसादी का आयोजन किया जा रहा है। रोजाना हजारों श्रद्धालु भव्य पंडाल में विराजित आकर्षक गणपति प्रतिमा के दर्शन करेंगे और प्रसादी महाभोज का लाभ लेंगे।


गणेशोत्सव के दौरान प्रतिदिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही सामाजिक सरोकारों से जुड़ी विशेष पहल भी की गई है। इसके अंतर्गत वृद्धाश्रम, दृष्टिहीन विद्यालय और अन्य सेवा कार्यों से जुड़े लोगों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संस्थाओं से जुड़े नागरिकों को बप्पा की आरती करने का अवसर दिया जाएगा।


श्रद्धालुओं ने इस पहल को शहर के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि देवास में पहली बार इतने बड़े स्तर पर लगातार दस दिन तक प्रसादी महाभोज का आयोजन होना ऐतिहासिक अवसर है। कृपालु परिवार ने नगरवासियों से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस धार्मिक आयोजन और सेवा भावना से जुड़े प्रयास को सफल बनाएं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE