BREAKING NEWS
हरियाली अमावस्या पर माकड़ौन में जागरूकता.. <<     सावन सोमवार को उज्जैन पुलिस की डॉग ‘खली’ भी.. <<     माउंट आबू : भाजपा ने माउंट आबू में बजाया.. <<     दतिया बस स्टैंड में पसरी गंदगी ने खोली.. <<     BIG NEWS : हाथों में तिरंगा, जुबां पर भारत माता की.. <<     मुरैना : महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस के लिए तैयार नीमच, फुल.. <<     BIG REPORT : पुलिया के प्रस्ताव की बातें हुईं हवा,.. <<     KHABAR : ग्राम तलाऊ में निकली हरियाली यात्रा,.. <<     KHABAR : कबीर इंटरनेशनल स्कूल में हर्षाेल्लास से.. <<     NEWS : अत्यधिक बारिश के बाद विद्यार्थियों और.. <<     NEWS : 14 अगस्त को युवा संवाद और तिरंगा रैली, भरत.. <<     हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत नगर पालिका ने.. <<     NEWS : विधायक आक्या ने पालका में 2 करोड़ से अधिक के.. <<     KHABAR : स्‍वतंत्रता दिवस पर सीएम करेंगे पदक.. <<     KHABAR : तेज बारिश से खरगोन में जनजीवन अस्त-व्यस्त,.. <<     NEWS : न्युवोको ने चित्तौड़ सीमेंट प्लांट में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 29, 2025, 11:39 am
KHABAR : देवास में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का किया पुतला दहन, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के महिलाओं को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने गुरुवार को देवास में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बड़ी संख्या में स्थानीय सयाजी द्वार पर एकत्रित हुईं और पटवारी का पुतला दहन कर उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पटवारी के बयान को महिलाओं का सीधा अपमान बताते हुए कांग्रेस पर महिलाओं को नीचा दिखाने का आरोप लगाया।


महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष राखी झालानी ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा महिला मोर्चा समाज की हर महिला की आवाज है और वह किसी भी नेता द्वारा किए गए अपमानजनक बयान को सहन नहीं करेगी। झालानी ने चेतावनी दी कि यदि पटवारी सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं तो विरोध और अधिक उग्र होगा तथा पूरे जिले में आंदोलन किया जाएगा।


झालानी ने कहा कि भाजपा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है, जबकि कांग्रेस के नेता अपमानजनक टिप्पणी कर महिलाओं का मनोबल गिराने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी का सम्मान सर्वोपरि है और इस पर चोट पहुंचाना किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE