अरनिया बोराना। भगवान श्री देवनारायण जी के प्रिय नीलाघर घोड़े के 1114वें अवतार दिवस भादवी छठ महोत्सव के पावन अवसर पर आज शाम 4 बजे से देवरा प्रांगण से भगवान श्री देवनारायण जी एवं नीलाघर घोड़े की झांकी के साथ विशाल शोभायात्रा का आयोजन होगा।
शोभायात्रा ढोल-ढमाकों और डीजे की धुनों पर भक्तों के नाचते-गाते उत्साह के साथ प्रारंभ होकर गांव के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों, श्री हनुमान जी मंदिर, शिव मंदिर, श्री राम मंदिर चौक, श्री माताजी चौक एवं कंकाली माता चौक से होते हुए पुनः देवरा प्रांगण पर पहुंचेगी।
शाम 7 बजे देवरा पर सामूहिक आरती एवं महाप्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। आयोजन समिति ने समस्त ग्रामवासियों, देवभक्तों एवं मातृ-शक्ति से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धार्मिक उत्सव को सफल बनाने की अपील की है।