नीमच। स्व. डॉ. कमलकुमार चौरड़िया की स्मृति में अन्नपूर्णा सेवा न्यास, चौरड़िया हॉस्पिटल और एपिक हॉस्पिटल (अहमदाबाद) के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को निःशुल्क हृदय रोग परामर्श शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में अहमदाबाद से आए वरिष्ठ कार्डियोवैस्कुलर सर्जन डॉ. अनिल जैन और उनकी विशेषज्ञ टीम ने सेवाएँ दीं। टीम में डॉ. राजन मोदी, डॉ. कुश भट्ट, डॉ. निकुंज शेखड़ा, डॉ. शील द्विवेदी और डॉ. करण शेट्टी शामिल रहे।
शिविर में ऐसे मरीजों को परामर्श दिया गया जिन्हें पहले एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी या बाईपास सर्जरी हो चुकी है या जिनकी इन प्रक्रियाओं की सलाह दी गई है। साथ ही, सीने में दर्द, सांस फूलना, अनियमित धड़कन और अनियंत्रित रक्तचाप जैसी समस्याओं से पीड़ित रोगियों की भी जाँच की गई।
गौरतलब है कि डॉ. अनिल जैन और उनकी टीम अब तक पिछले 30 वर्षों में 50,000 से अधिक हृदय रोगियों का सफल ऑपरेशन कर चुकी है।