BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 29, 2026, 3:31 pm
NEWS : श्री श्याम धाम मंदिर में ताली संकीर्तन का आयोजन, भजनों की सरिता में झूमे श्याम भक्त,  5 वर्षीय बाल भजन गायक की प्रस्तुति ने मोहा मन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। श्री श्याम धाम मंदिर परिसर में रविवार को श्री श्याम बाबा के मासिक ताली संकीर्तन श्रृंखला का शुभारंभ अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। संकीर्तन में एक पांच वर्षीय बालक ने भजनो की प्रस्तुति देकर श्रोताओ को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा श्याम की पावन ज्योत के आवाहन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात भजनों की ऐसी सरिता बही कि उपस्थित श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में सराबोर होकर बाबा श्याम के जयकारे लगाते रहे। संपूर्ण वातावरण हारे के सहारे, बाबा श्याम हमारे के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। ताली कीर्तन मे सभी श्याम भगतो ने एक से बढ़कर एक मधुर भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रद्धालु भजनों पर भावविभोर होकर नृत्य करते हुए बाबा श्याम की भक्ति में लीन दिखाई दिए।मंदिर समिति ने बताया कि अब प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को श्री श्याम धाम मंदिर परिसर में नियमित रूप से श्री श्याम बाबा का ताली संकीर्तन आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर श्री श्याम धाम सेवा समिति, आस्था मित्र मण्डल के सदस्यो एवं श्याम मण्डलो द्वारा बाबा के इस ताली कीर्तन मे भाग लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE