नीमच। प्रदेश का नंबर वन न्यूज़ चैनल वॉइस ऑफ एमपी लगातार अपनी सशक्त और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पहचाना जाता है। इसी कड़ी में चैनल प्रबंधन द्वारा नीमच जिले के चीताखेड़ा क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार कमलेश मांगरिया को अधिकृत रूप से संवाददाता नियुक्त किया गया है।
कमलेश मांगरिया लंबे समय से सक्रिय पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की समस्याओं, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा सामाजिक गतिविधियों को प्रमुखता से उजागर करते रहे हैं। उनकी निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता को देखते हुए चैनल प्रबंधन ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।
संवाददाता के रूप में कार्यभार ग्रहण करने पर क्षेत्र के बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकार साथियों ने उन्हें बधाई दी और भरोसा जताया कि मांगरिया के जुड़ने से ग्रामीण क्षेत्र की आवाज़ और बुलंद होगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि चीताखेड़ा और आसपास के क्षेत्र की जमीनी हकीकत को अब प्रदेश स्तर पर अधिक मजबूती से उठाया जा सकेगा।