मोहन बड़ोदिया। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मोहन बड़ोदिया में प्रबुद्ध वर्ग संवाद एवं विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन एक्सीलेंस कंप्यूटर, बस स्टैंड पर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अरुण भीमावत रहे, जबकि अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. रवि पांडे ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिले के महामंत्री विजय सिंह बेस एवं रायसिंह मालवीय उपस्थित रहे।
मंच पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष जमुना कच्छावा, शीतल भावसार, जुगल नहर, हीरेन सिंह जादौन, चंदा वर्मा, जिला मंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक उमेश टेलर, जिला मंत्री आशुतोष श्रीवास्तव, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शिवहरे, मंडल अध्यक्ष जगदीश पाल, मोहन सिंह जादौन, हरिओम गोठी, सहसंयोजक एवं राष्ट्रपति पुरस्कृत मनोहर राय सहित कई वरिष्ठ नेता मंचासीन रहे।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश पाटीदार, बड़ोदिया मंडल महामंत्री महेश भारती, रामचंद्र सूर्यवंशी, तेज सिंह राजपूत, बाबूलाल शर्मा, रमेश विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में शाजापुर एवं बड़ोदिया क्षेत्र के नागरिक, कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति मौजूद रही। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और कार्यों पर आधारित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई।
कार्यक्रम को विधायक अरुण भीमावत एवं जिला अध्यक्ष डॉ. रवि पांडे ने संबोधित किया। संचालन उमेश टेलर ने किया, जबकि स्वागत भाषण महामंत्री राय सिंह मालवीय ने दिया। गौरतलब है कि सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरे देशभर में चलाया जा रहा है।