चित्तौड़गढ़। जिला विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए वर्ष 2010 में जिला जेल कनावटी, नीमच से जेल के लोहे के सरिये तोड़कर फरार हुए आरोपी सोहन जाट को गिरफ्तार किया है। आरोपी थाना जीरन, जिला नीमच मध्यप्रदेश के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में बंदी था और जेल से फरार होने के बाद करीब 16 वर्षों से पुलिस गिरफ्त से दूर रहकर महाराष्ट्र के वापी में ट्रैक्टर चलाते हुए परिवार सहित रह रहा था।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि ईनामी एवं वांछित आरोपीयों को गिरफ्तार करने हेतु डीएसटी प्रभारी एएसआई सूरज कुमार मय जाब्ता एएसआई राज कुमार साइबर सेल, कांस्टेबल जगदीश, देवेंद्र, सुरेश सुंडा ,अरविंद, अशोक,कृष्णकांत, वीरेंद्र, रामकेश की टिम गठित की गई जरिए मुखबिर द्वारा एएसआई सूरज कुमार को सूचना मिली कि 01 जनवरी 2010 को जिला जेल कनावटी नीमच से भागे 05 अभियुक्तों में से एक अभियुक्त जिले के कपासन थाना अंतर्गत हथियाना निवासी 45 वर्षीय सोहन जाट पिता सूरजमल जाट है जो आज भादसोड़ा सामाजिक कार्य से आएगा और सूचना विश्वसनीय होने से से सूरज कुमार ए एस आई मय जाब्ता के मुखबिर के बताएं के बताएं हु लिए के आदमी का सुबह से शाम तक टीम ने इंतजार किया शाम को अंधेरा पड़ने के बाद सोहन जाट हथियाना आया ज्योंहि ही गांव में घुसा मुखबिर ने इशारा कर दिया अभियुक्त सोहन जाट दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसको पुलिस टीम द्वारा घेरा देकर पड़कर डिटेन किया गया। आरोपी सोहन जाट जब से जेल से भागा था तब से महाराष्ट्र के वापी में ट्रैक्टर चलाता था और वहीं मकान बना लिया और वही अपने परिवार के साथ रह रहा था कभी-कभार ही अपने गांव आता था। डिटेन सुधा आरोपी को पुलिस थाना जीरन जिला नीमच मध्यप्रदेश के मामले में वांछित होंने से नियमानुसार अग्रिम अनुसंधान हेतु पुलिस थाना जीरन जिला नीमच मध्यप्रदेश को सिपुर्द किया उक्त कार्यवाही में थाना भदेसर के कांस्टेबल सुरेन्द्र पाल का योगदान रहा।