मनासा। नगर के मंदसौर नाका स्थित भूमि पर भूमि स्वामी द्वारा शासकीय नियमों की अनदेखी कर कालोनी काटी गई। भूमि स्वामी ने सरकारी नियमों को ताक पर रख छोटे छोटे भूखंड बेच दिए। जो पूरी तरह शासकीय नियमों के विपरित है। मामले में शिकायत पर एसडीएम ने संज्ञान लेते हुए संबंधित भूमि स्वामी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा।
बता दें कि नगर के मंदसोर नाका स्थित सर्वे नंबर 382/2/1/1/1/1/1/1/1/1/1/2 रकबा 1.4417 पर नगर के भूमि स्वामी काईद जोहर पिता अब्बास अली बोहरा ने बिना डायवर्सन व टीएनसी के नियमों को ताक पर रख छोटे छोटे भूखंड काट बेच दिए एवं लाखों रुपया राजस्व की चोरी की। भूमि स्वामी ने उक्त कालोनी के निर्माण में रेड़ा प्रावधानों का उल्लंघन हुआ है। जबकि भूमाफिया द्वारा भूखंडों को प्लाटो के रूप में बेच दिए पिछले करीब 2, माह मै 16 भूखंडों की बिक्री रजिस्ट्री भी करदी। शिकायत पर एसडीएम ने संबंधित को नोटिस जारी कर दस्तावेज मांगे है। नगरीय प्रशासन द्वारा अवैध कॉलोनी निर्माण को लेकर काफी सख्त नियम बने हुए है। बावजूद इसके लगातार अवैध कॉलोनियों का निर्माण धड़ल्ले से चालू है।