BREAKING NEWS
KHABAR : खनियांधाना में देशभक्ति का जनसैलाब, हर घर.. <<     KHABAR : कच्ची शराब की बिक्री से परेशान ग्रामीण,.. <<     KHABAR : ग्राम खड़ी में विद्युत मंडल की लापरवाही.. <<     NEWS : राष्ट्रीय भील सेना के बैनर तले भव्य रूप से.. <<     आजादी पर्व से पहले खरगोन में देशभक्ति का जोश,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में बारिश का तांडव, 48 घंटे में 3.38.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रभक्ति का संदेश,.. <<     KHABAR : बालाघाट के बिरसा में 11 बच्चों की मौत का.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने डीआरपी लाइन.. <<     BIG NEWS : सेहत के लिए खतरनाक एनालॉग पनीर पर एमपी.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में हरियाली अमावस्या की धूम: आस्था.. <<     उज्जैन में वैदिक पंचांग के अनुसार मना.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को.. <<     NEWS : डीएसटी की बड़ी कार्रवाई, जिला जेल कनावटी से.. <<     NEWS : अफीम किसानों की शिकायतें सीधे सुनेंगे.. <<     KHABAR : उफनते नदी नाले पार नहीं करें शिक्षक,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 22, 2025, 11:07 am
WOW: एफसीबीए अवाॅर्ड सेरेमनी 2025 गोवा में सम्पन्न,अर्बन बैंक की प्रबंध निदेशक वन्दना वजीरानी को राष्ट्रीय स्तर पर‘‘वुमेन लीडर ऑफ द ईयर’’ अवार्ड से सम्मानित

Share On:-

चित्तौडगढ। चित्तौडगढ अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, चितौड़गढ़ की प्रबन्ध निदेशक  वन्दना वजीरानी को गोवा में आयोजित एफसीबीए अवाॅर्ड सेरेमनी-2025 में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित समारोह में ‘‘वुमेन लीडर ऑफ द ईयर’’ से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड होटल होली डे इन, गोवा में आयोजित किया गया। उक्त समारोह में मुख्य अतिथी सुभाष शिरोडकर, केन्द्रीय सहकारिता राज्य मंत्री, भारत सरकार, ज्योतिन्द्र भाई मेहता, अध्यक्ष अम्ब्रेला, सतीष मराठे, निदेशक भारतीय रिजर्व बैंक, बाबू नागर, एमडी बैंकिंग फ्रण्टियर, मनोज अग्रवाल, ग्रुप एडिटर बैंकिंग फ्रण्टियर उपस्थित रहे।  उल्लेखनीय हैं  कि बैंकिंग फ्रन्टियर हर वर्ष देश के 1530 अरबन को-ऑपरेटिव बैंकों के अतिरिक्त केन्द्रीय एवं स्टेट सहकारी बैंकों के मध्य नोमीनेशन प्राप्त कर, उनकी प्रगति एवं कार्यो के आधार पर उन्हें सम्मानित करने हेतु फ्रन्टियर्स को-ऑपरेटिव बैंकिंग अवाॅर्ड आयोजित करती है।                                

श्रीमती वन्दना वजीरानी ने कहा कि बैंक ने सदैव सहकारिता की भावना के साथ कार्य करते हुए आधुनिक तकनीकी अपनाते हुए ग्राहकों को श्रेष्ठतम् सेवाएं देने का प्रयास किया है और यही हमारी पूंजी है। उन्होने यह सम्मान अपनी माॅ श्रीमती ज्योति हासीजा को समर्पित किया।   महाप्रबन्धक प्रशासन जे.पी. जोशी ने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तर कार्यक्रम के विशेष सत्र में प्रबन्ध निदेशक श्रीमती वन्दना वजीरानी ने भविष्य में अरबन को-ऑपरेटिव बैंकिंग क्षेत्र में डिजीटलीकरण के बारे में एवं बैंक की आय को बढ़ाने के स्त्रोतों के साथ दूर दृष्टि-दृष्टि एवं विकासशील लीडर से सीख पर अपने विस्तृत विचार व्यक्त किए। बैंक अध्यक्ष डाॅ. आई.एम. सेठिया, उपाध्यक्ष शिवनारायण मानधना, संचालक मण्डल सदस्यों एवं स्टाॅफगणों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे सहकारिता क्षेत्र में राज्य स्तरीय गौरव का विषय बताया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE