BREAKING NEWS
KHABAR : खनियांधाना में देशभक्ति का जनसैलाब, हर घर.. <<     KHABAR : कच्ची शराब की बिक्री से परेशान ग्रामीण,.. <<     KHABAR : ग्राम खड़ी में विद्युत मंडल की लापरवाही.. <<     NEWS : राष्ट्रीय भील सेना के बैनर तले भव्य रूप से.. <<     आजादी पर्व से पहले खरगोन में देशभक्ति का जोश,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में बारिश का तांडव, 48 घंटे में 3.38.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रभक्ति का संदेश,.. <<     KHABAR : बालाघाट के बिरसा में 11 बच्चों की मौत का.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने डीआरपी लाइन.. <<     BIG NEWS : सेहत के लिए खतरनाक एनालॉग पनीर पर एमपी.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में हरियाली अमावस्या की धूम: आस्था.. <<     उज्जैन में वैदिक पंचांग के अनुसार मना.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को.. <<     NEWS : डीएसटी की बड़ी कार्रवाई, जिला जेल कनावटी से.. <<     NEWS : अफीम किसानों की शिकायतें सीधे सुनेंगे.. <<     KHABAR : उफनते नदी नाले पार नहीं करें शिक्षक,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 22, 2025, 1:32 pm
BIG NEWS: नीमच में किसान के साथ धोखाधड़ी, केवाईसी के बहाने करा ली धोखे से रजिस्ट्री, SP तक पहुंचा मामला, पढ़िए खबर

Share On:-

नीमच जिले के भोलियावास गांव में एक किसान के साथ बड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ग्राम निवासी मोहनलाल पिता किशनलाल, जाति बागरी, ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी कृषि भूमि को “केवाईसी“ के बहाने विश्वास में लेकर धोखे से रजिस्ट्री करवा ली गई।मोहनलाल का कहना है कि उसकी कुल 0.37 हेक्टेयर कृषि भूमि में से 0.12 हेक्टेयर भूमि ग्राम के ही एक व्यक्ति रामगोपाल पिता देवीलाल द्वारा यह कहकर हथिया ली गई कि केवाईसी नहीं करवाई गई तो सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। अशिक्षित किसान को विश्वास में लेकर तहसील कार्यालय में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवा लिए गए और बाद में पता चला कि भूमि की रजिस्ट्री रामगोपाल के नाम हो चुकी है।जब मोहनलाल कुछ समय बाद खेत पर पहुंचा, तो रामगोपाल ने उसे खेत से भगा दिया और दावा किया कि वह यह जमीन खरीद चुका है। इसके साथ ही रामगोपाल और उसके परिवार द्वारा न केवल जान से मारने की धमकी दी गई, बल्कि जातिसूचक शब्दों से भी अपमानित किया गया।मोहनलाल ने बताया कि उसने नामांतरण से पहले ही आपत्ति प्रस्तुत कर दी थी, इसके बावजूद नामांतरण रामगोपाल के नाम हो गया। पहले भी शिकायतें की गईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।किसान ने आरोप लगाया कि यह पूरा मामला एक  सुनियोजित साजिश के तहत किया गया। मोहनलाल ने पुलिस अधीक्षक से मामले में धोखाधड़ी, धमकी, फर्जीवाड़ा और अनुसूचित जाति उत्पीड़न अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE