BREAKING NEWS
KHABAR : कच्ची शराब की बिक्री से परेशान ग्रामीण,.. <<     KHABAR : ग्राम खड़ी में विद्युत मंडल की लापरवाही.. <<     NEWS : राष्ट्रीय भील सेना के बैनर तले भव्य रूप से.. <<     आजादी पर्व से पहले खरगोन में देशभक्ति का जोश,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में बारिश का तांडव, 48 घंटे में 3.38.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रभक्ति का संदेश,.. <<     KHABAR : बालाघाट के बिरसा में 11 बच्चों की मौत का.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने डीआरपी लाइन.. <<     BIG NEWS : सेहत के लिए खतरनाक एनालॉग पनीर पर एमपी.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में हरियाली अमावस्या की धूम: आस्था.. <<     उज्जैन में वैदिक पंचांग के अनुसार मना.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को.. <<     NEWS : डीएसटी की बड़ी कार्रवाई, जिला जेल कनावटी से.. <<     NEWS : अफीम किसानों की शिकायतें सीधे सुनेंगे.. <<     KHABAR : उफनते नदी नाले पार नहीं करें शिक्षक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की 2647 शिकायतों के त्वरित.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर मंदिरों में विशेष.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 22, 2025, 3:56 pm
NEWS: न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड के चित्तौड़ सीमेंट प्लांट ने मनाया विश्व ओजोन दिवस

Share On:-

चित्तौड़गढ़। न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड, क्षमता के हिसाब से भारत के पांचवें सबसे बड़े सीमेंट समूह ने न्युवोको के चित्तौड़ सीमेंट प्लांट और राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहयोग से ग्राम उंखलिया के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विश्व ओजोन दिवस का आयोजन नीरज आचार्य, यूनिट हेड, चित्तौड़ सीमेंट प्लांट के मार्गदर्शन में किया। इसका मुख्य उद्देश्य आस-पास के गांवों के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को रोचक और सार्थक तरीके से जोड़ते हुए ओजोन और उसके महत्व के बारे में जागरूक करना था।

इस जागरूकता कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्लांट हेड आचार्य ने कहा कि न्युवोको में, हम यह मानते हैं कि वास्तविक प्रगति अगली पीढ़ी में जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना जगाने में ही है। विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर, हमारे संयंत्र के आसपास के गांवों के छात्रों के साथ मिलकर इस दिवस को मनाने का अवसर मिला, जिसमें हमने युवा पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया। इस प्रकार की पहलें न केवल ज्ञान का प्रसार करती हैं, अपितु हमारे समुदायों के लिए एक स्वस्थ और टिकाऊ भविष्य का निर्माण भी सुनिश्चित करती हैं। कार्यक्रम के दौरान संयंत्र के पर्यावरण प्रमुख द्वारा ओजोन की उपस्थिति और उसके महत्व के बारे में चर्चा की,

साथ ही यह भी बताया कि हमारे वायुमंडल में मौजूद ओजोन परत का क्षरण किस प्रकार हो रहा है और हम किस तरह के कदम उठाकर इसे रोक सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्लांट की टीम, सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों द्वारा ओजोन की सुरक्षा के लिए ली गई। इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार भी दिया गया। इसके साथ ही राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा विजेता छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया।  कार्यक्रम में सीएसआर प्रमुख सुधीर कुमार, पर्यावरण प्रमुख भारती पुरोहित, यशवंत पुष्करणा और उनकी टीम ने सक्रिय भागीदारी के साथ कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE