BREAKING NEWS
KHABAR : कच्ची शराब की बिक्री से परेशान ग्रामीण,.. <<     KHABAR : ग्राम खड़ी में विद्युत मंडल की लापरवाही.. <<     NEWS : राष्ट्रीय भील सेना के बैनर तले भव्य रूप से.. <<     आजादी पर्व से पहले खरगोन में देशभक्ति का जोश,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में बारिश का तांडव, 48 घंटे में 3.38.. <<     NEWS : स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रभक्ति का संदेश,.. <<     KHABAR : बालाघाट के बिरसा में 11 बच्चों की मौत का.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने डीआरपी लाइन.. <<     BIG NEWS : सेहत के लिए खतरनाक एनालॉग पनीर पर एमपी.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में हरियाली अमावस्या की धूम: आस्था.. <<     उज्जैन में वैदिक पंचांग के अनुसार मना.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को.. <<     NEWS : डीएसटी की बड़ी कार्रवाई, जिला जेल कनावटी से.. <<     NEWS : अफीम किसानों की शिकायतें सीधे सुनेंगे.. <<     KHABAR : उफनते नदी नाले पार नहीं करें शिक्षक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की 2647 शिकायतों के त्वरित.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर मंदिरों में विशेष.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 22, 2025, 4:58 pm
BIG NEWS: बघाना रेलवे फाटक ओवर ब्रिज मामला, स्थानिय लोगों का हल्लाबोल, बीच रोड़ पर बैठकर जमकर लगाए नारे, रोड़ पर किया चक्काजाम, गुपचुप पास हुए नए नक्शे का विरोध, ऐसे बनेंगा ये हादसों का जोन, पढ़िए खबर

Share On:-

नीमच में बघाना रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण प्रस्तावित है, लेकिन निर्माण से पहले इस विरोध होना शुरू कर दिया है इसी के तहत आज स्टेशन रोड पर रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर प्रस्तावित नए नक्शे के विरोध में क्षेत्रवासियों ने कड़ा विरोध जताया। नगर के बघाना उपनगर को मुख्य नगर से जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण ओवर ब्रिज के लिए पहले सर्वेक्षण एवं निरीक्षण के आधार पर स्वीकृत नक्शा क्षेत्र के व्यवसायियों, नागरिकों और पर्यावरण की दृष्टि से सबसे उपयुक्त माना गया था। इस नक्शे के अनुसार ओवर ब्रिज किसी भी निजी संपत्ति अथवा भवन को प्रभावित किए बिना बनना प्रस्तावित था। यह मार्ग बघाना से सीधे रेलवे फाटक के ऊपर से होकर कृषि उपज मंडी की रिक्त भूमि एवं होटल राज पैलेस के समीप लेवड़ा ग्राम तक जाता था, जो यातायात के दृष्टिकोण से भी उत्तम और व्यवहारिक था। हालांकि क्षेत्रवासियों को हाल ही में ज्ञात हुआ कि पूर्व स्वीकृत नक्शे को परिवर्तित कर नया नक्शा तैयार किया गया है। नए प्रस्तावित नक्शे के अनुसार ओवर ब्रिज पुरानी कृषि उपज मंडी के गेट क्रमांक 2 से होकर पूरे स्टेशन रोड क्षेत्र से होकर रेलवे फाटक के ऊपर से निकलने की योजना बनाई जा रही है। जो आने वाले सालों के लिये बड़ा घातक हो सकता है, और एक बड़ा हादसें का पांइट भी, बघाना में जहां इसको उतारा जायेंगा वह जिस्सा पहले ही यातायात से बाधित रहता है इतना चौड़ा नही की वहां ब्रीज के माफिक उतरे वक्त सारी गाड़ीया जैसी की तैसी निकल जाए, लेकिन फिर भी नेताओं और प्रशासन को समझ नही आ रही है, यह नवीन योजना न तो व्यावहारिक है और न ही क्षेत्रवासियों के हित में है। यदि नया नक्शा स्वीकृत होता है तो लगभग 500 परिवारों का निवास प्रभावित होगा, व्यापार चौपट होगा और छोटे फल-सब्जी, मनिहारी, चाय-ठेला, फूलमाला व्यवसाय करने वाले गरीब एवं छोटे व्यापारियों की आजीविका संकट में पड़ जाएगी। नए नक्शे से नाराज रहवासियों तथा व्यापारियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर आज बघाना गणेश मंदिर रोड़ पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया और विरोध किया मांग है कि पुराने नक्शे के आधार पर ही ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य करवाने की मांग रखी । 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE