सरवानिया महाराज। ग्राम नेवड निवासी छात्र करण पिता मदनलाल रैगर को बोर्ड परीक्षा कक्षा 12 में विद्यालय में सर्वाेच्च स्थान प्राप्त करने पर शासन की योजनाओं का लाभ मिला है। करण रैगर को निःशुल्क स्कूटी योजना के अंतर्गत एक लाख अठारह हजार रुपये मूल्य की स्कूटी तथा लैपटॉप योजना के अंतर्गत पच्चीस हजार रुपये मूल्य का लैपटॉप प्रदान किया गया है। छात्र को मिली यह उपलब्धि न केवल उसके परिवार बल्कि पूरे ग्राम के लिए गौरव का विषय बनी है।