रामपुरा। थाना रामपुरा पुलिस ने दिनांक 22 सितंबर 2025 को चोरी/गुम हुए मोबाइल की बरामदगी में सफलता प्राप्त की।
जिला पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एन.एस. सिसौदिया तथा एसडीओपी मनासा शावेरा अंसारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामपुरा निरीक्षक विजय सागरिया द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से कार्रवाई की गई। इस दौरान ग्रीनको कंपनी प्लांट खिमला के कर्मचारी राकेश चक्रवर्ती निवासी पश्चिम बंगाल का प्लांट खिमला से गुम हुआ मोबाइल बुंदी (राजस्थान) से बरामद किया गया। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी एवं थाना रामपुरा पुलिस परिवार का सराहनीय योगदान रहा।