चित्तौड़गढ़। श्री सिद्धेश्वर महादेव मन्दिर के प्रांगण में शिव शंकर महोत्सव समिति शंकरपुरम् द्वारा आयोजित शारदीय नवरात्रा के सातवें दिन श्री नर्बदेश्वर डांडिया उत्सव में महिलाओं ने भी खूब झूमकर डांडिया नृत्य प्रस्तुति दी एवं बच्चों के दोनों पावों में बेलून बांधे गये। अपने बेलून को बचाना और दूसरे प्रतिभागी के फोड़ने की प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया।
माँ दुर्गा की आरती के बाद माँ की आराधना में महिलाओं ने खूब झूम-झूमकर डांडिया नृत्य की प्रस्तुति दी। बच्चों ने भी डांडिया नृत्य किया। श्री सिद्धेश्वर महादेव मन्दिर प्रांगण में शंकरपुरम, शिवपुरम, शिवविहार प्रेम रजिडेन्सी, उदय विहार, नाकोड़ा विहार एवं आसपास के माँ भक्तों में महिलाओं एवं बच्चों की बढ़ी संख्या में उपस्थिति रही। डांडिया नृत्य के बाद बच्चों की बेलून बचाने एवं फोड़ने की प्रतियोगिता 4 ग्रुप बनाकर आयोजित की गई जिसमें करीब 40 से ज्यादों ने हिस्सा लिया। पारितोषिक वितरण शिवशंकर महोत्सव समिति शंकरपुरम एवं सभी कॉलोनी के वरिष्ठजनों द्वारा दिया गया, साथ ही प्रथम चार को विशेष पुरस्कार एवं सभी प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार दिया गया।