मनासा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मनासा द्वारा 2 अक्टूबर को विजयादशमी उत्सव पर भव्य पथ संचलन का आयोजन किया जाएगा। उत्कृष्ट विद्यालय से प्रारंभ होकर जूना साथ, बोहरागली, कपड़ा बाजार, चौपड़ गट्टा, गणेशपुरा गली, शिवाजी चौराहा, शिवाजी गली, बाबा रामदेव मंदिर, धोबी समाज धर्मशाला, राम मोहल्ला, राम मोहल्ला चौराहा, श्मशान रोड, कुशवाह मोहल्ला, इमली के यहां से कुशवाह धर्मशाला रोड, मस्जिद गली, रामपुरा नाका, सोमनाथ महादेव मंदिर, भैरुजी नीम, गांधीचौक, सदर बाजार, अल्हेड दरवाजा, विजय स्तंभ, बस स्टैंड रोड होते हुए उत्कृष्ट विद्यालय पर समापन होगा।
समस्त हिंदू समाज, संगठन, संस्थाएं, सत्संग मंडल, धार्मिक आयोजन समितियां, महिला मंडल और मातृशक्ति से अनुरोध है कि पथ संचलन का अधिक से अधिक भव्य स्वागत पुष्पवर्षा, रंगोली, पटाखे, ढोल, डीजे और बिछात के माध्यम से करें।