नीमच। अष्टमी के पावन अवसर पर समाजसेवी एवं उद्योगपति पूरन आंजना माता केसूंदा स्थित विंध्यवासिनी धाम पहुंचे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
मंदिर परिसर में कन्या पूजन एवं दो दिवसीय भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी प्रदीप नागदा ने समाजसेवी पूरन आंजना का तिलक लगाकर स्वागत किया।
पूजन और भंडारे के आयोजन में मंदिर प्रशासन एवं स्थानीय भक्तजन भी शामिल रहे। पूरन आंजना चेतक इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर हैं और समाज सेवा में सक्रिय रूप से योगदान देते आए हैं।