संजीत। हाल ही में देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र नईदुनिया द्वारा मंदसौर में आयोजित जनसेवक सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में वर्षों से सराहनीय योगदान देने वाले रामेश्वर डांगी (टिढवास) को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक विपिन जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीएस बघेल ने डांगी को सम्मान पत्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
रामेश्वर डांगी वर्तमान में जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में पदस्थ हैं और मंदसौर शिक्षा विभाग के डीपीसी का भी प्रभार देख रहे हैं। इससे पहले उन्होंने संजीत शा.उ.मा. वि. के प्राचार्य सहित विभिन्न शासकीय शिक्षण संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
नईदुनिया जनसेवक सम्मान प्राप्त करने पर क्षेत्रवासियों ने डांगी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।