नीमच। जय माता दी के जयकारों के बीच, संस्कृति ग्रुप की समर्पित मातृशक्तियों ने भादवा माता की पदयात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के लिए एक सराहनीय और विशेष पहल की। मालवा की वैष्णो देवी भादवा माता के दरबार से प्रेरित होकर, संस्कृति ग्रुप द्वारा एक विशेष स्टॉल लगाई गई, जहां पैदल जा रहे भक्तों को फलाहारी प्रसाद का वितरण किया गया। यह सेवा कार्य स्टाल पर भादवा माता की भव्य आरती संपन्न होने के उपरांत किया गया, जिससे श्रद्धालुओं को माता के आशीर्वाद के साथ ही ऊर्जा और पोषण मिल सका।इस पुण्य आयोजन को सफल बनाने में संस्कृति ग्रुप की सभी मातृशक्तियों ने अपना सहयोग दिया, जिनमें कीर्ति खनकवाल और आकांक्षा प्लास का सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहा। इनके साथ ही, नूतन प्लास, पूनम शर्मा, ललिता शक्तावत, रेखा कुंवर परिहार, ममता जी अहीर, शुची श्रीवास्तव, पदमा सिंह, बिना गर्ग, तारा सोनी, सपना श्रीवास्तव, प्रेमलता जी पवार, सुगंधा शक्तावत, और रेखा गोयल ने भी अपनी उपस्थिति से सेवा कार्य को बल दिया। समूह की अध्यक्ष प्रत्याशा दुबे ने सभी मातृशक्तियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। संस्कृति ग्रुप का यह कदम धार्मिक आस्था और सामाजिक सेवा का एक अनूठा संगम है।