BREAKING NEWS
BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<     NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में.. <<     NEWS : महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 1, 2025, 6:01 pm
NEWS : राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने अमर सिंह को किया राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत, कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में हर्ष की लहर, ईष्ट मित्रों व परिजनों ने दी शुभकामनाएं, पढ़े युनूस मंसूरी की खबर 

Share On:-

प्रतापगढ़। राष्ट्रीय युवा वाहिनी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने राजस्थान प्रदेश में महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए प्रतापगढ़ निवासी अमरसिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ सचिव संतोष चौहान, प्रदेश अध्यक्ष प्राची चौहान एवं उज्जैन संभाग प्रभारी प्रकाश मालवीय की अनुशंसा पर की गई।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने बताया कि अमरसिंह लंबे समय से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। संजीवनी सेवा संस्थान के माध्यम से वे कन्यादान योजना, मानव सेवा, गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता, पर्यावरण संरक्षण और युवा जागरूकता जैसे अनेक कार्यक्रमों में सराहनीय योगदान दे चुके हैं। समाजहित के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है।

संगठन का मानना है कि अमरसिंह की नियुक्ति से राजस्थान प्रदेश में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उनके अनुभव से संगठन के सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियान और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ेंगे। नियुक्ति के बाद अमरसिंह ने संगठन का आभार जताते हुए कहा कि वे अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से निर्वहन करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE