केसुंदा। दुर्गा नवमी के अवसर पर माँ विंध्यवासिनी देवी के आशीर्वाद और मंदिर समिति के निर्देशानुसार 108 सुहागन महिलाओं, कन्याओं और बच्चों को भोजन कराया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तजन माता का आशीर्वाद लेने मंदिर पहुँचे। मंदिर समिति ने सभी माता बहनों का माता जी की चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया।