BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : पंचायत के प्रथम निर्विरोध सरपंच रहे.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानदेय और भुगतान को लेकर फूटा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में बेखौफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : PM किसान सम्मान निधि पर बड़ा अपडेट! ई-KYC.. <<     BIG VIDEO UPDATE : इस बड़े कांग्रेस नेता के नाम पर वायरल.. <<     BIG NEWS : देवनारायण मंदिर के पुजारी पर ग्रामीणों.. <<     WEATHER UPDATE : मालवा में फिर बदलेगा मौसम! 24 से 26 सितंबर.. <<     BIG NEWS : पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कें बनी परेशानी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, बाइक से.. <<     BIG VIDEO UPDATE : ₹2000 से ऊपर चार्ज का विरोध! इस दिन होगा UPI.. <<     BIG NEWS : जीरन नगर परिषद में जनसुनवाई के दौरान.. <<     BIG NEWS : नीमच में कृषि जिंसों की लोडिंग-अनलोडिंग.. <<     BIG NEWS : केबल चोरी पर फूटा किसानों का गुस्सा,.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव महासभा की भव्य.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 2, 2025, 10:56 am
KHABAR : भव्यता के साथ मनाया जा रहा दशहरा पर्व, 31 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, आतिशबाजी के साथ भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंजेगा गांव, पढ़े कमलेश मांगरिया की खबर

Share On:-

चीताखेड़ा। असत्य पर सत्य की जीत का महापर्व दशहरा पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा हैं। कई कई जगहों पर 01 अक्टूबर को दशहरा त्यौहार मनाया गया तो कई जगहों पर आज 02 अक्टूबर को रावण का दहन किया जाएगा।
चीताखेड़ा पंचायत में भी आज गुरुवार को 31 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा। इससे पूर्व गांव में ही पुरानी पंचायत के सामने हाथी दाड़में का विचित्र खेल का मंचन किया जाएगा। यह खेल को वर्षों पुरानी पंचायत के साथ खेल जाता हैं। जिससे देखने के लिए आसपास के गांवों से हजारों लोग पहुंचते हैं।
हाथी दाड़में खेल के मंचन के बाद आवरी माताजी मार्ग स्थित दशहरा मैदान पर लंका नरेश के 31 फीट ऊंचे पुतले का भव्य आतिशबाजी के साथ दहन किया जाएगा। 
पंचायत के पंच प्रतिनिधि दयाल गौड, रामसिंह सिसौदिया, अशरफ मंसूरी, मुबारिक मंसूरी एवं मुकेश माली ने बताया कि गांव के मध्य स्थित भगवान चारभुजा नाथ अपने लाव लश्कर के साथ नगर भ्रमण पर निकलते हैं। भगवान के रेवान का दशहरा मैदान पहुंचने के बाद पूजा अर्चना के बाद रावण दहन किया जाता हैं। इससे पहले भव्य आतिशबाजी ग्राम पंचायत के द्वारा की जाती हैं। जिसका उपस्थित जनता लुफ्त उठाती हैं।
चीताखेड़ा में रावण के पुतले को कारीगर राजू शाह के द्वारा बनाया जाता हैं। राजू शाह कई सालों में भव्य एवं सुंदर रावण के पुतले को बनाते आ रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE