नीमच। महावीर इंटरनेशनल अपेक्स द्वारा रेखाअनुराग जैन को उनकी नेतृत्व क्षमता, संगठनात्मक अनुभव, सेवा के प्रति समर्पण और सक्रिय सहभागिता को देखते हुए रतलाम-नीमच जोन की जोन चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है।
इस संबंध में जानकारी महावीर इंटरनेशनल के वरिष्ठ सूरजमल अग्रवाल और पूर्व गवर्निंग काउंसिल सदस्य मनोहरलाल बंब ने दी। पूर्व जोन कोऑर्डिनेटर आशा सांभर ने कहा कि रेखाअनुराग जैन की नियुक्ति समूह के लिए गर्व की बात है और उनके नेतृत्व में रतलाम-नीमच जोन नई ऊँचाइयाँ हासिल करेगा।