BREAKING NEWS
BIG VIDEO UPDATE : इस बड़े कांग्रेस नेता के नाम पर वायरल.. <<     BIG NEWS : देवनारायण मंदिर के पुजारी पर ग्रामीणों.. <<     WEATHER UPDATE : मालवा में फिर बदलेगा मौसम! 24 से 26 सितंबर.. <<     BIG NEWS : पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कें बनी परेशानी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, बाइक से.. <<     BIG VIDEO UPDATE : ₹2000 से ऊपर चार्ज का विरोध! इस दिन होगा UPI.. <<     BIG NEWS : जीरन नगर परिषद में जनसुनवाई के दौरान.. <<     BIG NEWS : नीमच में कृषि जिंसों की लोडिंग-अनलोडिंग.. <<     BIG NEWS : केबल चोरी पर फूटा किसानों का गुस्सा,.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव महासभा की भव्य.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगा.. <<     KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 2, 2025, 5:47 pm
NEWS : अर्बन बैंक निदेशक मंडल की बैठक संपन्न, दिवाली व जीएसटी उत्सव के मद्देनजर दोबारा ऋण की ब्याज दर में कमी घोषित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चितौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ अर्बन कोपरेटिव बैंक लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक बैंक चेयरमैन डा. आईएम सेठिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें देश भर में मनाए जा रहे दिवाली और जीएसटी उत्सव के मद्देनजर वाहन और आवास ऋण की ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की और कमी की घोषणा करते हुए जीएसटी में राहत के लिए केंद्र सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया गया और ब्याज दर में कमी का लाभ सभी उद्यमियों और व्यवसायियो को मिले इसके लिए शाखाओं को पाबंद कर व्यापक प्रचार प्रसार करने का भी निर्णय किया गया।
प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी के अनुसार उपाध्यक्ष शिव नारायण मानधना,निदेशक सीए दिनेश सिसोदिया,रंजीत सिंह नाहर,राधेश्याम आमेरिया,बाबर मल मीणा,बाल किशन धूत, हरीश आहूजा, सीए दिप्ती डाड सेठिया, हेमंत शर्मा, सीए नितेश सेठिया आदि के सानिध्य में संपन्न बैठक सितंबर को समाप्त अर्धवार्षिक व्यावसायिक प्रगति की समीक्षा, राष्ट्रीय स्तर पर आगामी 8-9 अक्टूबर में दिल्ली में होने वाले सहकारी कुंभ में भाग लेने, ऋण स्वीकृतियां, अहमदाबाद में प्रस्तावित साइबर सिक्योरिटी कार्यशाला में सहभागिता सहित कई विषयों पर कई महत्वपूर्ण निर्णय किए हुए।
बैठक में आगामी तिमाही के मध्य वृहद कार्यक्रम सभी शाखा केन्द्र स्तर पर आयोजन करने के साथ ही व्यापक प्रचार प्रसार तथा ग्राहक संपर्क की योजना को अंतिम रूप दिया गया।
बैठक में प्रबंध निदेशक वंदना व्वजीरणी को विमेन लीडरशिप एवार्ड मिलने ,निर्देशक रंजीत सिंह नाहर के वियतनाम की यात्रा उपाध्यक्ष शिव नारायण मानधाना व निदेशक बाल किशन धूत व राधेश्याम आमेरिया के तीर्थ यात्रा से लोटने पर निदेशक मंडल बैठक में डा सेठिया ने उपरना पहना कर अभिनंदन किया। बैठक के अंत में उपाध्यक्ष शिवनारायण मानधना ने धन्यवाद व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE