देवरी खवासा। विजयदशमी के पावन पर्व पर ग्राम के प्रसिद्ध कालेश्वर मंदिर में विधिवत हवन का आयोजन किया गया। हवन पूर्णाहुति के उपरांत पूरे विधि-विधान से सभी देवी-देवताओं को निमंत्रण दिया गया तथा मंदिर प्रांगण में उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।कार्यक्रम के दौरान मंदिर के पुजारी पंडित मुकुंद नागदा ने जानकारी देते हुए बताया कि कालेश्वर दरबार में अब तक अनेकों अलौकिक चमत्कार प्रकट हुए हैं। श्रद्धालुओं की मान्यता है कि यहां पर स्वयं साक्षात कालेश्वर बाबा दर्शन देते हैं। यही कारण है कि देश-प्रदेश सहित महानगर मुंबई (बॉम्बे) में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस दरबार के प्रति अपनी आस्था और विश्वास रखते हैं।विजयदशमी के अवसर पर कालेश्वर मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की भीड़ से गूंज उठा। भक्तों ने आकर पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की और कालेश्वर दरबार के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बन गया।
यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक आस्था, एकता और संस्कृति के अद्वितीय संगम का प्रतीक बनकर उपस्थित हुआ।