BREAKING NEWS
BIG VIDEO UPDATE : इस बड़े कांग्रेस नेता के नाम पर वायरल.. <<     BIG NEWS : देवनारायण मंदिर के पुजारी पर ग्रामीणों.. <<     WEATHER UPDATE : मालवा में फिर बदलेगा मौसम! 24 से 26 सितंबर.. <<     BIG NEWS : पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कें बनी परेशानी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, बाइक से.. <<     BIG VIDEO UPDATE : ₹2000 से ऊपर चार्ज का विरोध! इस दिन होगा UPI.. <<     BIG NEWS : जीरन नगर परिषद में जनसुनवाई के दौरान.. <<     BIG NEWS : नीमच में कृषि जिंसों की लोडिंग-अनलोडिंग.. <<     BIG NEWS : केबल चोरी पर फूटा किसानों का गुस्सा,.. <<     KHABAR : जलझूलनी एकादशी पर यादव महासभा की भव्य.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगा.. <<     KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 2, 2025, 8:26 pm
BIG NEWS : बुराई पर हुई अच्छाई की जीत, नीमच में बारिश के बीच हुआ 51 फीट के रावण और 41-41 फीट के मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन, दशहरा मैदान में उमड़ी लोगों की भारी भीड़, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर सहित जिलेभर में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतिक विजयादशमी का पर्व आज धूमधाम के साथ मनाया गया। शहर विजयादशमी की सुबह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने पथ संचलन निकाला। संचलन में शामिल स्वयं सेवक कदम ताल करते हुए निकले। शहर में जगह-जगह स्वयं सेवकों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। वहीं नीमच जिला पुलिस लाइन में परंपरा के अनुसार शस्त्रों का पूजन किया गया। जिलेभर में शाम को शुभ मुहूर्त में रावण, कुंभकर्ण व मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया। 

51 फीट का रावण और 41-41 फीट के मेघनाथ और कुंभकरण-
प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी नीमच में दशहरा उत्सव 2 अक्टूबर, गुरुवार को बड़े धूम-धाम और उल्लास के साथ मनाया गया। दशहरा उत्सव समिति द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम स्थानीय दशहरा मैदान में संपन्न हुआ। यहां शाम 7 बजे से बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रावण दहन का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। समिति अध्यक्ष हेमंत सिंहल ने बताया कि इस वर्ष 51 फीट का रावण और 41-41 फीट के मेघनाथ और कुंभकरण के विशाल पुतले बनाए गए थे, जिनका दहन बरसते पानी में अतिथियों द्वारा किया गया। आयोजन स्थल पर हजारों लोगों की भीड़ जुटी। 

धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए- 
दशहरा उत्सव में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। इस दौरान कालकी माता की परिक्रमा का आयोजन किया गया और स्वांगधारियों ने विभिन्न रूपों में अपना प्रसंग प्रस्तुत किया। आयोजन समिति और अविनाश ग्रुप द्वारा स्वांगधारियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। आयोजन को सफल बनाने के लिए दशहरा मैदान में बेरीकेटिंग, वीआईपी गेट, यातायात और पार्किंग की व्यवस्थाएं समिति, पुलिस प्रशासन और यातायात विभाग द्वारा मुस्तैदी से की गई थी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE