उज्जैन। शुक्रवार सुबह जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रेयांस कूमट द्वारा पंचकोशी मार्ग के अंतर्गत आने वाले सभी पड़ाव, उप पड़ाव एवं यात्रा मार्ग की समस्त 26 ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, सहायक सचिव एवं संबंधित जनपदों की टीम से आगामी से सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए बैठक का आयोजन जिला पंचायत सभा कक्ष में किया गया। बैठक में उपस्थित सरपंचों द्वारा यात्रा में की जाने वाली व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। पंचक्रोशी यात्रा में सिंहस्थ 2028 को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक स्थायी प्रकृति एवं अस्थायी प्रकृति की व्यवस्थाएं जैसे लाइट, शेड, उपवन, सड़क चौड़ीकरण, सौंदर्यीकरण आदि विषयों पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कूमट द्वारा चर्चा कर सभी पंचायतों से एक्शन प्लान एक सप्ताह में अपेक्षित किया गया हैं।