BREAKING NEWS
NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे,.. <<     पोलायकलां में पीएम आवास योजना पर उठे सवाल,.. <<     KHABAR : श्रीराम मंदिर में पहली बार मनाई जाएगी.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में 13 अगस्त को होगा विशाल.. <<     शिक्षा और संघर्ष,चापड़ा के किसान पुत्र शुभम.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 18 सीएम.. <<     खरगोन में झमाझम बारिश से कई इलाके जलमग्न,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में तिरंगा रैली और भाषण.. <<     KHABAR : भारतीय व्यापारी महोत्सव में शामिल होगा.. <<     BIG NEWS : कैबिनेट बैठक, भोपाल-विदिशा फोरलेन समेत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 25, 2025, 11:52 am
KHABAR : सफलता की कहानी- आजीविका मिशन से जुड़कर आर्थिक रूप से आत्‍मनिर्भर बन रही है नीमच जिले की महिलाएं, दाल एवं अनाज ग्रेडिंग ईकाई स्‍थापित कर बनी आत्मनिर्भर, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के नीमच जिले की महिलाएं आजीविका मिशन से जुड़कर आर्थिक एवं स्‍वरोजगार गतिविधियों का संचालन कर, आर्थिक रूप से आत्‍मनिर्भर बन रही है। ऐसी ही एक महिला है, मनासा जनपद की ग्राम पंचायत बनी की जय भवानी स्‍व सहायता समूह की माया पति रघुनन्‍दन मालवीय । माया ने 2018 में गांव की महिलाओं को संगठित कर, स्‍व सहायता समूह का गठन किया और 26 दिसम्‍बर 2018 को स्‍व सहायता समूह को बैंक ऋण मिला। रिवाल्विंग फण्‍ड की 10 हजार रूपये की राशि, सीआईएफ की 20 हजार रूपये की राशि तथा कुल 81 हजार रूपये का ऋण प्राप्‍त कर कृषि, पशुपालन तथा दाल, अनाज की ग्रेडिंग ईकाई स्‍थापित की। माया ने पीएफएफई योजना, आयुष्‍मान भारत योजना, लाड़ली बहना योजना का लाभ भी प्राप्‍त किया है। 

आजीविका मिशन से जुड़कर, माया ने वर्ष 2023 में अपनी स्‍वयं की दाल एवं अनाज ग्रेडिंग ईकाई स्‍थापित की है। इससे माया को प्रतिदिन 1100 रूपये की आय हो रही है। माया अपने गांव बनी में दालों की ग्रेडिंग एवं अनाज की ग्रेडिंग का कार्य कर रही है। साथ ही वह कृषि कार्य में भी परिवार को सहयोग कर रही है। आजीविका मिशन से जुड़कर माया मालवीय आज आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो गई है। वे अपने गांव की अन्‍य महिलाओं को भी आजीविका गतिविधियों से जुड़कर स्‍वरोजगार गतिविधियां प्रारंभ करने के लिए प्रेरित कर रही है। स्‍व सहायता समुह से जुड़ने से पूर्व माया एवं उसके परिवार की मासिक आय 18790 रूपये थी, जो अब बढ़कर 32 हजार रूपये मासिक हो गई है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE