शाजापुर। शाजापुर जिले की सुनेरा पुलिस ने महज 12 घंटे में दो चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए करीब 2 लाख 20 हजार का चोरी गया माल बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो आरोपी आदतन अपराधी हैं, जिनके विरुद्ध जिले के पांच थानों में प्रकरण दर्ज हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गोपाल सिंह चौहान के मार्गदर्शन में की गई।
घटना का विवरण
दिनांक 20-21 अक्टूबर 2025 की रात अज्ञात चोरों ने एटीसी टॉवर से दो बैटरियाँ और एक तांबे की अर्थ केबल चोरी की थी। इसी प्रकार 16 अक्टूबर 2025 को ग्राम भीलवाड़िया जंगल टॉवर से पाँच बैटरियाँ, एक 5जी मशीन और केबल चोरी की गई थी। दोनों मामलों में थाना सुनेरा पर अपराध क्रमांक 211/25 और 222/25, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद-
थाना प्रभारी निरीक्षक भीमसिंह पटेल द्वारा गठित विशेष टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और चोरी गया माल जब्त किया।
गिरफ्तार आरोपी-
- सुरज पिता रतनसिंह झाला, निवासी आदित्य नगर, शाजापुर (आदतन आरोपी)
- अनिल पिता मोहनलाल फलेरिया, निवासी विजयनगर, शाजापुर
- फरहान उर्फ जानी पिता डलियास पठान, निवासी महपुरा (आदतन आरोपी)
आरोपियों के कब्जे से माल बरामद-
- 2 बैटरियाँ व अर्थिंग वायर (35,000)
- जियो कंपनी की 5जी मशीन (90,000)
- घटना में प्रयुक्त कटर मशीन व मोटरसाइकिल (95,000)
आरोपियों के विरुद्ध जिले के अन्य थानों में भी अपराध दर्ज हैं, जिनकी सूचना संबंधित थानों को भेज दी गई है।
सराहनीय योगदान-
इस सफलता में थाना प्रभारी निरीक्षक भीम सिंह पटेल, उप निरीक्षक रतनलाल चौहान, उनि अखलेश सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक सुधीर यादव, प्रधान आरक्षक हरिसिंह यादव, प्रधान आरक्षक मोहन पटेल, प्रधान आरक्षक हेमेंद्र सिंह जादौन, महिला प्रधान आरक्षक राधिका सक्सेना, आरक्षक अखिलेश भंडारी, सुनील राजपूत, गोविंद, अभिषेक गुप्ता और राहुल वर्मा का विशेष योगदान रहा।