नीमच। पोरवाल समाज समिति नीमच की महत्वपूर्ण बैठक होटल देवालय में समाज अध्यक्ष शांतिलाल गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज का दीपावली मिलन समारोह 26 अक्टूबर को अग्रोहा भवन (गोमाबाई के सामने) पर धूमधाम से आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में महिलाओं के लिए रंगोली प्रतियोगिता, बच्चों के लिए खेलकूद तथा 20 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। पोरवाल महिला मंडल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, वहीं पूर्व युवा संगठन की ओर से कपल गेम्स का आयोजन रखा गया है। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को उपहार स्वरूप गिफ्ट प्रदान किए जाएंगे।
कार्यक्रम स्थल पर मां की महाआरती की बोली लगाई जाएगी, जिसमें सर्वाधिक बोली लगाने वाला परिवार आरती का सौभाग्य प्राप्त करेगा। आरती के उपरांत सभी समाजजन प्रसाद ग्रहण करेंगे। सभी कार्यक्रमों का आयोजन समय पर प्रारंभ किया जाएगा।
इस अवसर पर अखिल भारतीय पोरवाल महासभा के संरक्षक बंशीलाल धनोतिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पोरवाल, जिला अध्यक्ष प्रकाश मंडवारिया, सचिव प्रेमनारायण गुप्ता (इंजीनियर), कोषाध्यक्ष कालूराम वैद, अरविंद पोरवाल, महेश पोरवाल, रामविलास वैद, सोमेश गुप्ता, दिनेश पोरवाल, गोविंद धनोतिया, संतोष उदिया, रामप्रसाद धनोतिया, कमल धनोतिया, राजेश मरचया, दिनेश गुप्ता, नरेंद्र पोरवाल सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।