BREAKING NEWS
NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे,.. <<     पोलायकलां में पीएम आवास योजना पर उठे सवाल,.. <<     KHABAR : श्रीराम मंदिर में पहली बार मनाई जाएगी.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में 13 अगस्त को होगा विशाल.. <<     शिक्षा और संघर्ष,चापड़ा के किसान पुत्र शुभम.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 18 सीएम.. <<     खरगोन में झमाझम बारिश से कई इलाके जलमग्न,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में तिरंगा रैली और भाषण.. <<     KHABAR : भारतीय व्यापारी महोत्सव में शामिल होगा.. <<     BIG NEWS : कैबिनेट बैठक, भोपाल-विदिशा फोरलेन समेत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 25, 2025, 5:36 pm
BIG NEWS : नाबालिक लड़की के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल व फर्जी आधार कार्ड एवं स्टाम्प शपथ पत्र बरामद, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में फरार आरोपी शाहरुख खान को गिरफ्तार कर बालिका के अपहरण की घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल व फर्जी आधार कार्ड एवं स्टाम्प शपथपत्र बरामद किये हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि निम्बाहेड़ा कस्बे से 27 जुलाई को  एक नाबालिग बालिका को भीलवाडा निवासी शाहरूख खान बहला फुसला कर अपहरण कर ले जाने के मामले में प्रकरण पंजिबद्व कर अनुसंधान थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर मीणा पु.नि.  द्वारा गहनता से किया गया। घटना में नाबालिक लड़की को दस्तायाब कर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश प्रदान किये, जिस पर एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के सुपरविजन एंव अनुसधांन अधिकारी रामसुमेर मीणा पु.नि. के नेतृत्व में एएसआई सूरज कुमार, कानि. रामचर्न्द्र, रणजीत, हेमन्त, रामकेश, प्रदीप व महिला कानि. राजबाला द्वारा मामले में अथक प्रयास करते हुए प्रकरण में अपहृर्ता नाबालिक लड़की व वांछित संदिग्ध आरोपी 26 वर्षीय शाहरूख खान पुत्र गुल्लु खान मेव निवासी वार्ड नम्बर-55, मराठा कॉलोनी, शिव मन्दिर के पास, जवाहर नगर भीलवाडा की तलाश कर संदिग्ध शाहरूख खान को डिटेन कर उसकी निशादेही से अपहृर्ता नाबालिक लड़की को दस्तायाब कर आरोपी शाहरूख खान को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है। 

आरोपी को विभिन्न धाराओ में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर आरोपी शाहरूख खान का चार दिन पुलिस अभिरक्षा रिमाण्ड प्राप्त कर उसकी निशादेही से घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल, फर्जी आधार कार्ड एंव स्टाम्प शपथपत्र बरामद किया। प्रकरण में घटना के सम्बन्ध मे गहनता से अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE