BREAKING NEWS
NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे,.. <<     पोलायकलां में पीएम आवास योजना पर उठे सवाल,.. <<     KHABAR : श्रीराम मंदिर में पहली बार मनाई जाएगी.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में 13 अगस्त को होगा विशाल.. <<     शिक्षा और संघर्ष,चापड़ा के किसान पुत्र शुभम.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 18 सीएम.. <<     खरगोन में झमाझम बारिश से कई इलाके जलमग्न,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में तिरंगा रैली और भाषण.. <<     KHABAR : भारतीय व्यापारी महोत्सव में शामिल होगा.. <<     BIG NEWS : कैबिनेट बैठक, भोपाल-विदिशा फोरलेन समेत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 25, 2025, 8:21 pm
KHABAR : हस्तशिल्प मेला 13 से 24 नवंबर होगा आयोजित, जिला पंचायत अध्यक्ष कमला कुंवर की अध्यक्षता में हस्तशिल्प मेला समिति जिला पंचायत की बैठक आयोजित हुई, पढ़े खबर

Share On:-

उज्जैन। दिनांक 25 अक्टूबर  को दोपहर 12.30 से जिला पंचायत सभा कक्ष में  जिला पंचायत अध्यक्ष कमला कुंवर अंतर सिंह देवड़ा की अध्यक्षता में मेला समिति हस्तशिल्प मेला जिला पंचायत उज्जैन की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत के हस्तशिल्प मेला समिति के सदस्य उपस्थित रहे जिसमें  उपाध्यक्ष शिवानी कुंवर भूपेंद्र सिंह सोलंकी के साथ अमर सिंह पटेल, राम प्रसाद पांडया, शोभाराम मालवीय, बैठक की कार्रवाई प्रारंभ करने के पहले श्रेयांश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उज्जैन के द्वारा अध्यक्ष एवं  उपाध्यक्ष जिला पंचायत का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया।  हस्तशिल्प मेला समिति की बैठक में मेले की तिथि 13 नवंबर से 24 नवंबर तक आयोजित किए जाने पर सहमति प्रदाय की गई स मेला समिति की बैठक के प्रारंभ में विगत वर्ष में प्राप्त आय एवं व्यय पर चर्चा की एवं विभिन्न कार्यों के लिए अनुबंधित संस्थाओं से पूर्व वर्ष के दरों पर कार्य कराए जाने की सहमति प्रदाय की गई संस्थाओं के द्वारा टेंट व्यवस्था, लाइट व्यवस्था, माइक व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा, झूला, फ्लेक्स बैनर  इत्यादि  अनुमोदन किया गया, मेला हेतु स्टॉल आवंटन एवं स्टॉल से प्राप्त किए जाने वाले  शुल्क मे न्यूनतम वृद्धि कर  नवीन दर समिति द्वारा अनुमोदित की गई। जिला पंचायत उपाध्यक्ष के सुझाव अनुसार इस वर्ष का मेला स्वदेशी थीम के आधार पर लगाया जाना प्रस्तावित किया गयास  हस्तशिल्प मेला 2025 में 1152 आवेदन विभिन्न राज्यों के शिल्पियों द्वारा ऑनलाइन प्रेषित किए गए, एवं 83 आवेदन फूड जोन की स्थलों के लिए ऑनलाइन प्राप्त हुए जिनका पात्रता परीक्षण कर फाइनल सूचियां तैयार की जाएगी, जिसमें से कंप्यूटराइज लॉटरी पद्धति के माध्यम से स्टॉल निर्माण अनुसार शिल्पियों का चयन किया जाना प्रस्तावित है, बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित कर बैठक को समाप्त किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE