BREAKING NEWS
NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<     KHABAR : तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे,.. <<     पोलायकलां में पीएम आवास योजना पर उठे सवाल,.. <<     KHABAR : श्रीराम मंदिर में पहली बार मनाई जाएगी.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में 13 अगस्त को होगा विशाल.. <<     शिक्षा और संघर्ष,चापड़ा के किसान पुत्र शुभम.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 18 सीएम.. <<     खरगोन में झमाझम बारिश से कई इलाके जलमग्न,.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में तिरंगा रैली और भाषण.. <<     KHABAR : भारतीय व्यापारी महोत्सव में शामिल होगा.. <<     BIG NEWS : कैबिनेट बैठक, भोपाल-विदिशा फोरलेन समेत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 26, 2025, 5:44 pm
NEWS : समस्त किसानों से समर्थन मूल्य पर मूंगफली की खरीद हो- चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने उठाई आवाज, केंद्रीय मंत्रियों को लिखा पत्र, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, राजस्थान के कृषि मंत्री किरोडी लाल मीणा व सहकारिता मंत्री गौतम दक को पत्र लिखकर समस्त किसानो से सर्मथन मूल्य पर मुंगफली की खरीद करने व रजिस्ट्रेशन  पोर्टल को पुनः खोलने का आग्रह किया है।
विधायक आक्या ने लिखे पत्र के बारे में जानकारी देते हुए बताया की विधानसभा क्षैत्र चित्तौड़गढ़ में माह जुलाई में अतिवृष्टि से अनेक किसानो के खेतो में वर्षा का पानी भर जाने से उन्हे नुकसान हुआ था। मूंगफली की पेदावार अच्छी होने से उन्हे नुकसान भरपाई की आस बंधी थी, सरकार द्वारा कुल फसल उत्पादन के 25 प्रतिशत फसल को ही समर्थन मूल्य पर खरीद के नियम से अनेक किसानो का पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नही हो पाया है तथा उन्हे खुले बाजार में कम दाम पर मूंगफली बेचने पर विवश होना पड़ रहा है।
विधायक आक्या ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से सभी किसानो से मूंगफली की फसल समर्थन मूल्य पर खरीद कराने तथा समर्थन मूल्य बढ़ाकर किसानो को लाभ दिलाने का आग्रह किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE