BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मेरा युवा भारत और आयुष विभाग ने दिया योग.. <<     KHABAR : कल थिरकेगा माहेश्वरी भवन, होगा डांसिंग.. <<     BIG REPORT : नीट पुनर्परीक्षा में सुरक्षा का अभेद्य.. <<     देवास में सीजिंग ऑफिस पर पत्थरबाजी, CCTV फुटेज.. <<     नीमच में अभूतपूर्व सुरक्षा प्रोटोकॉल जाजू.. <<     बेहरावल विद्युत सब स्टेशन पर करंट लगने से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नीमच के मेडिकल.. <<     मुरैना में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की.. <<     देवास में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब,गणेश.. <<     चिल्हारी में प्रस्फुटन समिति की अनूठी.. <<     चिल्हारी में प्रस्फुटन समिति की अनूठी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम बोलिया और सुबह का.. <<     KHABAR : करंट से आउटसोर्स कर्मचारी की मौत, परिजनों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देवास में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का.. <<     KHABAR : पानी में योग का अनूठा संगम, ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : मंदसौर में सांसद, कलेक्टर और हजारों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 27, 2025, 1:18 pm
REPORT : मंदसौर में कई इलाकों में बारिश, तापमान में आई 4 डिग्री की गिरावट, मौसम विभाग ने जताई आगामी 24 घंटे तक के लिए बरसात की संभावना, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। मानसून की विदाई के बावजूद मंदसौर जिले में बारिश का दौर जारी है। रविवार सुबह शुरू हुई हल्की बूंदाबांदी सोमवार को तेज बारिश में बदल गई। शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में घने बादल छाए रहे और कई इलाकों में सुबह से ही रिमझिम से लेकर तेज बरसात होती रही।

मंदसौर नगर के साथ-साथ पिपलिया मंडी, मल्हारगढ़, बालागुढ़ा, दलौदा और सीतामऊ क्षेत्र में सोमवार सुबह से कहीं हल्की, तो कहीं तेज बारिश दर्ज की गई। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते मौसम में ठंडक बढ़ गई है।

दिन का तापमान 4 डिग्री गिरा-
रविवार की तुलना में सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। रविवार को भी कई स्थानों पर रुक-रुक कर बूंदाबांदी हुई थी। रविवार का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज हुई।

कहीं बादल, कहीं हवाएं-
गरोठ में रविवार दोपहर बाद से ही बादल छाए रहे। शाम को ठंडी हवाएं चलीं, जिससे तापमान में गिरावट आई, हालांकि बारिश नहीं हुई। कुचड़ौद में दिनभर बादल छाए रहे और शाम को हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हुआ। तितरोद और आसपास के क्षेत्रों में लगातार तीसरे दिन बादल छाए रहे और कहीं-कहीं हल्की बारिश व तेज हवाएं चलीं। भानपुरा क्षेत्र में भी दिनभर आसमान बदला-बदला रहा।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान वायुमंडलीय तंत्र (सिस्टम) अगले कुछ दिनों में कमजोर होगा। इसके बाद नवंबर की शुरुआत में जिले में कड़ाके की ठंड महसूस होने लगेगी।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE