BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मेरा युवा भारत और आयुष विभाग ने दिया योग.. <<     KHABAR : कल थिरकेगा माहेश्वरी भवन, होगा डांसिंग.. <<     BIG REPORT : नीट पुनर्परीक्षा में सुरक्षा का अभेद्य.. <<     देवास में सीजिंग ऑफिस पर पत्थरबाजी, CCTV फुटेज.. <<     नीमच में अभूतपूर्व सुरक्षा प्रोटोकॉल जाजू.. <<     बेहरावल विद्युत सब स्टेशन पर करंट लगने से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नीमच के मेडिकल.. <<     मुरैना में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की.. <<     देवास में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब,गणेश.. <<     चिल्हारी में प्रस्फुटन समिति की अनूठी.. <<     चिल्हारी में प्रस्फुटन समिति की अनूठी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम बोलिया और सुबह का.. <<     KHABAR : करंट से आउटसोर्स कर्मचारी की मौत, परिजनों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देवास में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का.. <<     KHABAR : पानी में योग का अनूठा संगम, ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : मंदसौर में सांसद, कलेक्टर और हजारों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 27, 2025, 1:24 pm
KHABAR : कमल चौक पर फटी मुख्य पाइपलाइन से फैली गंदगी, तीन दिन से पानी की बर्बादी, सड़क पर कीचड़ और गड्ढे से राहगीर परेशान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के प्रमुख चौराहों में से एक कमल चौक पर पिछले तीन दिनों से मुख्य पाइपलाइन फटने के कारण हालात बदतर बने हुए हैं। पाइपलाइन से लगातार पानी बहने से सड़क पर गंदगी और कीचड़ फैल गया है। इस कारण राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लगातार बहते पानी से सड़क पर खुला गड्ढा बन गया है, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय रहवासियों ने बताया कि नगर पालिका में कई बार शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद अब तक न तो पाइपलाइन की मरम्मत की गई है और न ही गड्ढे को भरा गया है।

व्यापारियों का कहना है कि जलभराव और कीचड़ के कारण ग्राहकों को आने-जाने में कठिनाई हो रही है, जिससे कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने नगरपालिका अधिकारियों और पार्षदों की निष्क्रियता पर नाराज़गी जताते हुए शीघ्र समाधान की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE