नीमच। शहर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर शुक्रवार सुबह पुलिस विभाग द्वारा ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस कंट्रोल रूम से हुई, जहां एसपी अंकित जायसवाल ने उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई और हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। दौड़ फव्वारा चौक, कमल चौक, गायत्री मंदिर रोड, टीवीएस और मेसी शोरूम चौराहा से होकर कंट्रोल रूम पर समाप्त हुई। इसमें एएसपी नवल सिंह सिसोदिया, सीएसपी किरण चौहान, पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस अकादमी के छात्र-छात्राएं व नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।