BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 18 दिनों से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे.. <<     KHABAR : पालसोड़ा विद्यालय की अनूठी पहल, योग दिवस पर.. <<     खरगोन के लालपुरा में खूनी संघर्ष, गड्ढा.. <<     खरगोन में हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 10 अवैध.. <<     KHABAR : कड़ी सुरक्षा के बीच नीट परीक्षा के पेपर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : शराब के नशे में यात्रियों की जान से खेल.. <<     पोलायकलां में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : योग से गूंजा नीमच, अंतर्राष्ट्रीय योग.. <<     शाजापुर जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की.. <<     KHABAR : गांधी वाटिका में गूंजा योग का संदेश,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2030 तक टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य, समीक्षा.. <<     KHABAR : मोरवन और मनासा में प्राकृतिक खेती पर.. <<     KHABAR : खटाम्बा जनकल्याण शिविर में मुख्य सचिव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी का रतलाम संभाग सम्मेलन.. <<     KHABAR : शाजापुर सहित जिलेभर में मनाया गया.. <<     KHABAR : जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 31, 2025, 1:52 pm
KHABAR : नीमच में ‘रन फॉर यूनिटी’ का भव्य आयोजन, सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दौड़ लगाकर दी श्रद्धांजलि, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को नीमच में ‘रन फॉर यूनिटी’ का भव्य आयोजन किया गया। यह दौड़ लायंस पार्क से प्रारंभ होकर सरदार वल्लभभाई पटेल सर्किल पर संपन्न हुई। कार्यक्रम में भाजपा के बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत की एकता, अखंडता और सशक्त प्रशासनिक ढांचे की नींव रखी।

विधायक दिलीप सिंह परिहार ने अपने संबोधन में कहा कि “सरदार पटेल ने 562 रियासतों को स्वतंत्र भारत में विलय कराकर भारत को अखंड राष्ट्र के रूप में स्थापित किया।ष् उन्होंने नीमच से सरदार पटेल के ऐतिहासिक संबंध को याद करते हुए कहा कि 1950 में सरदार पटेल स्वयं नीमच आए थे और यहीं से सीआरपीएफ की जन्मस्थली की नींव रखी गई थी।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष आदित्य मालू ने कहा कि भारत की आज की एकता और सशक्त स्वरूप सरदार पटेल की दूरदर्शिता और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। यह दिवस हर भारतवासी के लिए गर्व का अवसर है। नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने सरदार पटेल को “सच्चा राष्ट्र निर्माता” बताते हुए कहा कि हमें उनके आदर्शों को जीवन में अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम का समापन “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के जयघोष और सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE