BREAKING NEWS
देवरी खवासा में छात्राओं ने निकाली भव्य.. <<     KHABAR : 15 साल से सड़क-नाली के इंतजार में.. <<     KHABAR : दतिया में उपचुनाव के बाद जनसुनवाई फिर.. <<     REPORT : बीमा राशि के इंतजार में किसान, जगेपुर मीणा.. <<     खरगोन के जैतापुर में नवविवाहिता की मौत से.. <<     KHABAR : शिकायत पर गोगावां में दो प्राइवेट.. <<     BIG NEWS : करंट ने छीना पति, सरकारी सहायता के लिए भटक.. <<     REPORT : चार सूत्रीय मांगों को लेकर पेंशनरों ने.. <<     BIG NEWS : एमपी में मानसून का रौद्र रूप, नीमच-मंदसौर.. <<     KHABAR : देशभक्ति के नारों से गूंजा देवरी खवासा,.. <<     VIDEO NEWS: सावन सोमवार पर श्रीराम मंदिर में शिव-राम.. <<     KHABAR : मुरैना में मजिस्ट्रेट चेकिंग का बड़ा.. <<     BIG NEWS : किआ सेल्टोस कार बनी नशे की खेप का ठिकाना,.. <<     KHABAR : हरियाली महोत्सव के उपलक्ष्य में 12 अगस्त.. <<     KHABAR : मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की प्रतिभागियों.. <<     नगर निगम परिषद की बैठक में फिर हुआ भारी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 31, 2025, 4:37 pm
BIG REPORT : रूपये दोगुना करने का लालच देकर महिलाओं से लाखों रूपयों की धोखाधड़ी करने वाले पति-पत्नी सश्रम कारावास, अब इतने साल एक साथ रहेंगे सलाखों के पीछे, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आशुतोष यादव, द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, मनासा, जिला नीमच द्वारा कंपनी में रूपये जमा कराकर उसको दो से तीन गुना करने का लालच देकर कई महिलाओं से लाखों रूपये लेकर धोखाधड़ी कर फरार होने वाले आरोपीगण पति-पत्नी (1) राहुल पिता जगदीश मिश्रा, उम्र-39 वर्ष व (2) निशा पति राहुल मिश्रा, उम्र-38 वर्ष, दोनो निवासी-बादीपुरा मोहल्ला, रामपुरा, जिला नीमच, वर्तमान निवासी-61 आशीष रिजेन्सी पिपलियाहाना रिंगरोड़, तिलक नगर, जिला इंदौर को धारा 420 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 03-03 वर्ष के सश्रम कारावास एवं कुल 300000-300000रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी एडीपीओं रितेश कुमार सोमपुरा द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दिना ंक 17.10.2021 को फरियादी प्रेमलता दीक्षित निवासी रामपुरा ने थाना रामपुरा में आरोपीगण एक शिकायत आवेदन पत्र प्रस्तुत किया कि आरोपीगण ने उसे अपने घर बुलाया और उसे बताया कि उन्होंने एक कंपनी बनाई है, इसमें जो-जो लोग रूपये लगायेंगे वे उन्हें रूपये दो-तीन गुना करके वापस देंगे। आरोपीगण द्वारा उत्प्रेरित करने पर फरियादीया ने विश्वास करके 1,50,000रूपये उनके पास जमा करवाये। फरियादीया ने उनसे रूपये कंपनी में जमा करने की रसीद मांगी तो उन्होंने कहा कि अपन एक ही मोहल्ले के हैं कंपनी में रूपये जमा कराकर उसके नाम की रसीद आने पर उसे दे देंगे। काफी दिन बीतने पर बार-बार मांगने पर भी आरोपीगण ने उसे कोई रसीद नहीं दी। जब फरियादी ने आरोपीगण से अपने 1,50,000रूपये वापस मांगे तो वह लौटाने के लिये टालते रहे, फिर एक दिन रात्रि में मकान का सामान भरकर अचानक भाग गये। उनके बारे में पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपीगण ने रामपुरा निवासी अन्य महिलाएं मीना सिसोदिया से 50000रूपये, कमलाबाई सुतार से 130000रू, पुष्पाबाई सुतार से 45000रूपये, पवित्राबाई शर्मा से 110000रूपये व कृष्णाबाई से 80000रूपये से भी कंपनी में रूपये लगाकर दो-तीन गुना करने की लालच देकर लिये थे व उसकी कोई रसीद नहीं दी थी। आरोपीगण ने उन सभी लोगों से कंपनी में रूपये लगाकर बढ़ाकर देने का लालच देकर उनसे रूपये लेकर उनके साथ धोखाधड़ी की थी। सभी महिलाओं द्वारा लोन लेकर, उधार लेकर व बचत किये हुवे रूपये आरोपीगण को दिये थे, कि वे उनके रूपये दो-तीन गुना कर देंगे। फरियादीया के आवेदन पर से आरोपीगण के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान आरोपीगण के गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से रूपयों को जप्त किया गया। विवचेना के दौरान अन्य आवश्यक साक्ष्य को एकत्रित किया जाकर विवेचना पूर्ण कर अभियोग-पत्र मनासा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

विचारण के दौरान अभियोजन की ओर से ए.जी.पी. गुलाबसिंह चंन्द्रावत ने न्यायालय में फरियादीया व सभी पीड़ित महिलाओं सहित सभी महत्वपूर्ण गवाहों के बयान कराकर अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कराते हुवे घटना की गंभीरता को देखते हुवे आरोपीगण को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से न्यायालय द्वारा आरोपीगण को उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया गया।  न्यायालय द्वारा अर्थदण्ड की कुल राशि 6 लाख रूपयों में से फरियादीया प्रेमलता दीक्षित को 150000रू, मीना सिसोदिय को 50000रूपये, कमलाबाई सुतार  को 130000रू, पुष्पाबाई सुतार को 45000रू, पवित्राबाई शर्मा को 110000रू व कृष्णाबाई को 80000रू को प्रतिकर के रूप में प्रदान किये जाने का आदेश भी पारित किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी ए.जी.पी. गुलाबसिंह चंन्द्रावत द्वारा की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE